इंटर की वाराणसी टॉपर रुचि अपने परिवार के साथ
- फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट में तीन मेधावियों ने जिले में टॉप किया है। रानी मुरार बालिका इंटर कॉलेज की रुचि प्रजापति, स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती इंटर कॉलेज के आशुतोष और इसी कॉलेज के विष्णु बरनवाल को 90.60 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।
हाईस्कूल में प्यारी देवी इंटर कॉलेज रामनगर के छात्र मो. इमरान ने 91.83 प्रतिशत अंक के साथ टॉप किया है। इस बार प्रदेश के टॉप-10 में जिले का कोई छात्र नहीं है। आईसीएसई और सीबीएसई का रिजल्ट आने के बाद यूपी बोर्ड के परिणाम का इंतजार था।
शुक्रवार दोपहर के बाद परिणाम जारी होते ही संबंधित विद्यार्थियाें और अभिभावकों का इंतजार खत्म हुआ। साइबर कैफे से लेकर मोबाइल फोन से परिणाम देखने में जुट गए। कॉलेजों में प्रधानाचार्य बेहतर परिणाम पाने वालों की सूची के साथ ही विद्यालय का पास प्रतिशत तैयार कराने में लगे रहे।
इस बार जिले की टॉप टेन वाली सूची में हाईस्कूल के 21 और इंटर के 20 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ओपी राय ने सफल छात्र-छात्राओं के साथ ही प्रधानाचार्यों को बधाई दी है।