फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: 12 दिन बाद परीक्षाएं, 117 केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटर के 92722 परीक्षार्थी होंगे शामिल; जानें खास

Fri, 06 Feb 2026 11:50 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में बृहस्पतिवार को एक ट्रक से राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में कॉपियां आईं। इसे कड़ी सुरक्षा के बीच कॉलेज में बोर्ड परीक्षा के लिए बने भंडार कक्ष में रखवाया गया। 
विज्ञापन
यूपी बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए बृहस्पतिवार को कॉपियां जिले में पहुंच गईं। राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज स्थित भंडार कक्ष में कड़ी सुरक्षा के बीच रखवाया गया। अगले एक-दो दिन में कॉपियां परीक्षा केंद्रों तक पहुंचा दी जाएंगी। जिले में कुल छह लाख कॉपियां आनी हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा परीक्षा से दो दिन पहले तक छात्रों की संख्या के अनुसार पेपर सहित अन्य जरूरी कागजात भी केंद्रों पर भिजवाने की तैयारी चल रही है। जिले में 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलने वाली परीक्षा के लिए इस बार जिले में 117 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 92722 परीक्षार्थी है।

इसमें करीब 47 हजार हाईस्कूल और 45722 विद्यार्थी इंटरमीडिएट की परीक्षा देंगे। छात्रों की संख्या के अनुसार करीब छह लाख कॉपियों की जरूरत पड़ेगी। अब जबकि 12 दिन का ही समय बचा है, ऐसे में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कॉपियों के भेजने का सिलसिला शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि इसी सप्ताह तक सभी कॉपियां आ जाएंगी। बताया कि भंडार कक्ष की सीसी कैमरे की निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन

नौ फरवरी तक चलेगा प्रैक्टिकल
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के प्रैक्टिकल होंगे। इसके लिए निर्धारित केंद्रों पर सीसी कैमरे की निगरानी में प्रैक्टिकल चल रहे हैं। राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में बने जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम से हर दिन की रिपोर्ट तैयार कराई जा रही हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि नौ फरवरी तक प्रैक्टिकल करा लिए जाएंगे। इस बीच लिखित परीक्षाओं की तैयारी भी चल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें