बलिया जिले के सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र मालती देवी इंटर कॉलेज तेंदुआ में यूपी बोर्ड इंटर का केमिस्ट्री के पेपर के दौरान चार लड़कियों को पहले से लिखी हुई कॉपियां दी गई थीं। इसे वहां तैनात लेखपाल ने पकड़ लिया और इसकी सूचना एसडीएम को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद एसडीएम सिकंदरपुर अन्नपूर्णा गर्ग स्कूल पहुंचीं और चारों लड़कियों के साथ केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षक को पकड़कर थाने लाया गया। खबर लिखे जाने तक सभी से थाने पर पूछताछ की जा रही थी।
जानकारी के अनुसार लगातार नकल की शिकायतों के मद्देनजर एसडीएम सिकंदरपुर ने गोपनीय रूप से कुछ चुनिंदा परीक्षा केंद्रों पर लेखपालों की ड्यूटी लगा दी थी। इसकी भनक केंद्र व्यवस्थापकों तक को नहीं थी।
सोमवार को स्कूल में जैसे ही कॉपियां बंटी और लड़कियों ने अभी उन पर रोल नंबर आदि लिखना शुरू ही किया था कि अचानक वहां पहुंचे लेखपाल ने उनकी कॉपी चेक की तो कॉपी पहले से ही लिखी हुई थी। इसके बाद उसने एसडीएम को सूचना दी।