फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षाः गणित और रसायन के बाद अब अंग्रेजी का पर्चा आउट

Mon, 27 Mar 2017 07:39 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/बलिया
विज्ञापन
परीक्षा से एक घंटे पहले ही पहुंचा नकल की मंडी में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी बोर्ड परीक्षा पूरी तरह से नकल माफियाओं के चंगुल में हैं। बलिया में पहले हाईस्कूल गणित व इंटर रसायन का और अब सोमवार को हाईस्कूल अंग्रेजी कोड 817 एएच का पर्चा आउट हो गया। परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पहले पर्चे की हल कापियां धड़ल्ले से बेची गई।
विज्ञापन


बाजार में बिकीं हल कापियां हू-ब-हू अंग्रेजी के पर्चे से मेल खा रही थी।
इस मामले में जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

बलिया में चल रही बोर्ड परीक्षा पूरी तरह से नकल माफियाओं के चंगुल में हैं। इसके पहले हाईस्कूल गणित व इंटर रसायन का पर्चा आउट होने के बावजूद जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग के अधिकारी नहीं चेते लिहाजा सोमवार को भी नगरा क्षेत्र में नकल माफियाओं ने एक घंटे पहले ही हाईस्कूल अंग्रेजी कोर्ड 817 एएच का पर्चा आउट कर उसकी हल कापियां बेची गई।

बताया जाता है कि हाईस्कूल अंग्रेजी की हल कापियां नगरा क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में खुलेआम बिकीं। इसके अलावा नकल माफियाओं की ओर से जिस केंद्र पर इस कोड के पर्चे से परीक्षा हो रही थी वहां के परीक्षार्थियों तक हल कापियां भी भिजवाई गईं।
विज्ञापन


इस संबंध में जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने बताया कि हाईस्कूल अंग्रेजी के पर्चा आउट होने की जानकारी मिली है और इस मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया गया है।
उन्होंने बताया कि नकल माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए विशेष तैयारी की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

पर्चा आउट मामले की हर हाल में होगी जांच

यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : amar ujala
बोर्ड परीक्षा में पहले भी दो बार पर्चा आउट होने की बात सामने आ चुकी है। सबसे पहले 20 मार्च को नगरा व भीमपुरा क्षेत्र में नकल माफियाओं ने हाईस्कूल गणित का पर्चा आउट कर दिया। हालांकि इस मामले को लेकर अंत तक जिला विद्यालय निरीक्षक इसे भ्रामक बताते रहे।

लेकिन दूसरे दिन जिलाधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने का निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया गया है जबकि जिला विद्यालय निरीक्षक बार-बार कहते रहे कि जब पर्चा आउट होने की बात ही गलत है तो कैसी कमेटी और किस तरह की जांच।

लेकिन सोमवार को जिलाधिकारी ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि हर हाल में कमेटी बनेगी और जांच भी होगी। उन्होंने यह भी बताया कि पर्चा आउट होने की बात कुछ विशेष क्षेत्रों से ही सामने आ रही है।

इसके लिए संबंधित क्षेत्रों में इस तरह का कार्य करनेवालों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का निर्देश भी जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया गया है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें