राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर बैठक
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान एडी बेसिक अवध किशोर सिंह ने केंद्राध्यक्षों को हर हाल में एक कमरे में दो-दो कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने, नियमित परीक्षा खत्म होने के बाद उसका रिकार्ड मेंटेन रखे जाने का निर्देश दिया। बैठक में डॉ.श्रीप्रकाश सिंह, डॉ. विश्वनाथ दूबे, डॉ. महेंद्र सिंह, डा. आनंद प्रभा सिंह, डॉ.प्रतिभा यादव, डॉ.चारूचंद्र त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।
वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्य अब होंगे सह केंद्राध्यक्ष
बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्राध्यक्षों को जानकारी दी कि वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्य अब सह केंद्रव्यवस्थापक रहेंगे और एडेड/राजकीय विद्यालयों के बाहर से आने वाले चयनित लोगों को केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दी जाएगी। इस पर सभी केंद्राध्यक्ष भड़क गए।
उनका कहना था कि अपने ही विद्यालय में सह केंद्र व्यवस्थापक की भूमिका में रखे जाने का फैसला उचित नही हैं। इस दौरान प्रधानाचार्यों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तर्ज पर केंद्रों पर पेपर का पैकेट भिजवाने की व्यवस्था की मांग की। जिस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने बोर्ड जैसी बड़ी परीक्षाओं में इस तरह की व्यवस्था करने को मुश्किल बताया।