फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम और एसपी का परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण, गड़बड़ियां मिलने पर 14 गिरफ्तार

Tue, 25 Feb 2020 06:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा मंगलवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल गणित और दूसरी पाली में इंटर कंप्यूटर, कृषि, वनस्पति विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र, कृषि अर्थशास्त्र की परीक्षा हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने मंगलवार को मऊ जिले के घोसी ब्लॉक क्षेत्र में मौजूद परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान तीनों परीक्षा केंद्रों पर गड़बड़ियां मिलीं। डीएम के आदेश पर केंद्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षक सहित 14 को हिरासत में लेकर चालान किया गया। बाद में पुलिस ने सभी को मुचलके पर छोड़ दिया गया।

एक परीक्षा केंद्र पर सहायक लिपिक मोबाइल से बात करता पकड़ा गया था। साथ ही विषय अध्यापक ड्यूटी करते मिले। जिलाधिकारी के निर्देश पर तीन परीक्षा केंद्रों के स्टेटिक मजिस्ट्रेटों ने तीन केंद्र व्यवस्थापक सहित 14 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। प्रथम पाली में 44129 के सापेक्ष 37712 परीक्षार्थी शामिल हुए।

विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए तमाम चेकिंग अभियान के बाद भी नकलमाफिया अपना ट्रेंड बदलते दिखे रहे हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के मंगलवार को परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया तो कई अनियमितता सामने आई।

जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने शांतानंद स्वतंत्र भारत इंटर कालेज अमिला का निरीक्षण किया। यहां चार कक्ष निरीक्षक विषय अध्यापक ही ड्यूटी करते मिले। रामलगन इंटर कालेज अमिला में तीन परीक्षार्थी तथ्य छुपाकर परीक्षा देते पकड़े गए। साथ ही छह कक्ष निरीक्षक विषय विशेषज्ञ ड्यूटी करते मिले।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने केदारनाथ इंटर कालेज टेंघना का निरीक्षण किया। यहां विद्यालय का सहायक लिपिक मोबाइल पर बात करता मिला। एसपी के निर्देश पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट को मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों ने तीन केंद्र व्यवस्थापक सहित 14 के खिलाई एफआईआर दर्ज कराई गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें