फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में किए गए कई बदलाव, छात्रों को अगले सत्र से देनी पड़ेंगी दो परीक्षाएं

Fri, 05 Apr 2019 05:23 PM IST
kapil sharma रबीश श्रीवास्तव,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में अगले सत्र से कई बदलाव होने जा रहे हैं। छात्र-छात्राओं को मुख्य परीक्षा से पहले एक और परीक्षा देनी होगी ताकि परीक्षार्थियों की तैयारियां बेहतर तरीके से हो सकें।

विज्ञापन


छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा के बारे में जानकारी देने के लिए शिक्षा विभाग ने शैक्षिक पंचांग में प्री बोर्ड को शामिल कर लिया है। 2018 में पहली बार इसका ट्रायल किया गया था। ट्रायल सफल रहने के बाद यह फैसला हुआ है। 

अब हाईस्कूल और इंटर की मुख्य परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं को प्री बोर्ड की कॉपियां भी दिखाई जाएंगी, ताकि उन्हें परीक्षा से पहले कमियों की जानकारी हो जाए और समय रहते उन्हें दूर किया जा सके।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम में वृद्धि हो, इस उद्देश्य से परिषद ने पिछले साल प्री बोर्ड कराने का फैसला लिया था। कॉलेजों में परीक्षाएं कराई गईं और किस विषय में परीक्षार्थी को कितने नंबर मिले हैं, क्या कमियां रह गईं हैं, उसे समय रहते कैसे सुधारा जाए, यह भी बताया गया था।

विज्ञापन

अब 2019-20 के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी शैक्षिक पंचांग में प्री बोर्ड को शामिल कर लिया गया है। इसके अलावा छात्रों को जापानी इंसेफेलाइटिस के कारण और बचाव की जानकारी देने और अर्द्धवार्षिक परीक्षा की कॉपियां छात्र-छात्राओं को दिखाने का भी निर्णय हुआ है।

डीआईओएस डॉ. विजय प्रकाश सिंह बताया कि प्री बोर्ड से छात्र-छात्राओं के भीतर बोर्ड परीक्षा को लेकर व्याप्त भय दूर होगा। शैक्षिक पंचांग में शामिल किए जाने से समय से पहले इसकी तैयारी भी हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें