फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam 2024: नकल पर नकेल का नया तरीका, तीन स्तर पर एग्जाम सेंटरों की निगरानी; कलरफुल होंगी कॉपियां

Wed, 10 Jan 2024 05:17 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कार्यालय के क्षेत्रीय अपर सचिव विनोद राय ने बताया कि डीआईओएस से केंद्रों पर लगे सीसीटीवी की जानकारी मांगी गई है। ताकि सभी केंद्रों से जुड़कर वेबकास्ट से निगरानी की जा सके। 
विज्ञापन
UP board exam 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 में केंद्रों की तीन स्तर पर निगरानी होगी। केंद्रों पर किसी तरह की मनमानी नहीं चलेगी। पहली बार माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय से भी संबद्ध 15 जिलों के परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी। सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों से सीसीटीवी से संबंधित जानकारी मांगी गई है।

विज्ञापन


केंद्रों की सूची व परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिए गए हैं। नकल पर नकेल कसने के तमाम उपाय किए जा रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। कार्यालय के क्षेत्रीय अपर सचिव विनोद राय ने बताया कि डीआईओएस से केंद्रों पर लगे सीसीटीवी की जानकारी मांगी गई है। ताकि सभी केंद्रों से जुड़कर वेबकास्ट से निगरानी की जा सके। केंद्राध्यक्षों की सूची भी मांगी गई है। बताया कि पहले डीआईओएस व माध्यमिक शिक्षा परिषद स्तर पर ही सेवा थी। यहां सूचनाएं मांगने पर ही मिलती थी।

कलरफुल होंगी कॉपियां, फेस स्कैनिंग भी
इस बार बोर्ड की कॉपियां कलरफुल रहेंगी। विनोद राय ने बताया कि नकल रोकने के लिए ऐसा किया गया है। इससे नकल माफिया कॉपियों को बदल नहीं पाएंगे। बताया कि फेस स्कैनिंग भी होगी। ताकि दूसरे के स्थान पर कोई परीक्षा न दे सके।
विज्ञापन


जिले में 98888 हैं परीक्षार्थी
15 जिलों में 2084 परीक्षा केंद्र हैं। जबकि 14, 26745 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जबकि वाराणसी में 98888 परीक्षार्थी हैं। इसमें से 52 हजार से अधिक हाईस्कूल और 46 हजार से अधिक इंटर में परीक्षार्थी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें