फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा 2017: बलिया की बेटी ने बनाई 12वीं के टॉप पांच में जगह

Fri, 09 Jun 2017 06:01 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
सुधा कुमारी गुप्ता अपने परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल 54 लाख 66 हजार 531 परीक्षार्थियों की किस्मत का फैसला हो चुका है।  सीबीएसई और आईसीएसई रिजल्ट में परचम फहराने के बाद बेटियों ने यूपी बोर्ड परीक्षा में भी जलवा दिखाया है।
विज्ञापन


आज जारी  रिजल्ट के मुताबिक, 12वीं और 10वीं दोनों की टॉपर बेटी है। बलिया की बेटी सुधा कुमारी गुप्ता 475 अंको के साथ 12वीं(विज्ञान) के टॉप पांच में है। सुधा गुप्ता ने 12वीं में 95 फीसदी अंक हासिल कर बलिया का मान बढ़ाया है।

भीमपुरा थाना क्षेत्र की लोहता पचोदरा निवासी सुधा के पिता देवेंद्र प्रसाद गुप्ता बीएसएनल विभाग में एसडीओ है। उनकी तैनाती अभी आसनसोल में है। सुधा के इस सफलता के उसके माता-पिता काफी खुश हैं। परिणाम जारी होने बाज सुधा के घर पर बधाई देने के लिए लोगों का तांता लग गया।
विज्ञापन


बल‌िया  जिले की टॉपर सुधा कुमारी गुप्ता आगे चल कर IAS बनना चाहती है। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। सुधा की विज्ञान में रूची है। वह आगे की पढ़ाई विज्ञान से ही करेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें