फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई को, अगस्त के पहले सप्ताह में आएगा परिणाम; ऑनलाइन मूल्यांकन पहली बार

Fri, 24 Jul 2026 04:09 PM IST
Pragati Chand अभिषेक मिश्रा, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।

सार

यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई को होगी। कॉपियों का मूल्यांकन पहली बार ऑनलाइन होगा। 15 जिलों में हाईस्कूल के 6238 और इंटरमीडिएट के 6490 छात्र परीक्षा देंगे। 
विज्ञापन
यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षा 2026 - फोटो : AI Genrated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई को दो पालियों में कराई जाएगी। इसके लिए अटेसुआ स्थित मदरसा वीर अब्दुल हमीद इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा परिणाम अगस्त के पहले सप्ताह में जारी किए जाएंगे। खास बात यह है कि पहली बार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन ऑनलाइन किया जाएगा।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड ने कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 28 जुलाई को दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। 

इस परीक्षा में क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय वाराणसी के अधीन 15 जिलों में 12728 छात्र परीक्षा देंगे। इस परीक्षा में क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय वाराणसी के अधीन आने वाले 15 जिलों के छात्र शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 6238 और इंटरमीडिएट के 6490 परीक्षार्थी हैं। 
विज्ञापन


हाईस्कूल में सबसे अधिक 1153 छात्र बलिया जिले से और सबसे कम 85 छात्र भदोही से परीक्षा देंगे। वहीं, इंटरमीडिएट में सबसे अधिक 1072 छात्र जौनपुर जिले से तथा सबसे कम 182 छात्र भदोही जिले से शामिल होंगे। परीक्षा परिणाम अगस्त के पहले सप्ताह में जारी किए जाएंगे।

परीक्षकों को टीसीएस की टीम देगी ऑनलाइन मूल्यांकन का प्रशिक्षण
यूपी बोर्ड की ओर से आयोजित कंपार्टमेंट परीक्षा का मूल्यांकन पहली बार ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए लखनऊ से टीसीएस की विशेष टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीम द्वारा परीक्षकों को ऑनलाइन मूल्यांकन का प्रशिक्षण भी अटेसुआ स्थित मदरसा वीर अब्दुल हमीद इंटर कॉलेज में दिया जाएगा। यूपी बोर्ड पहली बार ऑनलाइन मूल्यांकन प्रणाली का प्रयोग कर रहा है। अगले सत्र से इसे सभी जिलों में लागू किए जाने की योजना है।
विज्ञापन

15 जिलों में कंपार्टमेंट परीक्षा देने वाले छात्रों का आंकड़ा
जिले का नाम हाईस्कूल इंटरमीडिएट
अयोध्या 155 205
बाराबंकी 160 253
अंबेडकर नगर 207 459
अमेठी 144 215
आजमगढ़ 672 514
मऊ 463 264
बलिया 1153 480
जौनपुर 702 1072
गाजीपुर 948 416
वाराणसी 365 658
चंदौली 629 488
भदोही 85 182
मिर्जापुर 275 605
सोनभद्र 101 242
कुल 6238 6490
सुल्तानपुर 179 437
   
अधिकारी बोले
बोर्ड की ओर से कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। इसमें 15 जिलों के 12728 छात्र परीक्षा देंगे। इसका मूल्यांकन ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए परीक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। - भास्कर मिश्रा, अपर सचिव, क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय वाराणसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें