फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू, आधे परीक्षक ही पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना संक्रमण के बीच शुरू हुई यूपी बोर्ड की कॉपियों के दोबारा मूल्यांकन में पहले दिन मंगलवार को परीक्षकों की संख्या बहुत कम रही। पहले से निर्धारित करीब 600 परीक्षकों में आधे ही आ पाए, इसमे महिलाओं की संख्या बहुत कम रही। संख्या एक दो दिनों में बढ़ने की संभावना है। मार्च के दूसरे सप्ताह में करीब 5.70 लाख कॉपियों में से 70 हजार कापियां जांची गईं थीं। अब शासन के निर्देश पर मंगलवार से पूरी सतर्कता के साथ बची कापियों की जांच कटिंग मेमोरियल इंटर कालेज, महाबोधि इंटर कॉलेज सारनाथ, प्रभु नारायण इंटर कॉलेज रामनगर और राजकीय क्वींस इंटर कालेज में शुरू हुई। परीक्षकों की थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन के बाद अंदर प्रवेश दिया गया। सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के उद्देश्य से जहां पहले से ही कम परीक्षक बुलाए गए थे वहीं कई परीक्षक केंद्रों पर नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि परीक्षकों से लगातार संपर्क कर उन्हें आश्वस्त किया जा रहा है कि केंद्रों पर सैनिटाइजेशन, थर्मल स्क्रीनिंग सहित सभी सुविधाएं मौजूद हैं। बताया कि धीरे धीरे परीक्षकों की संख्या बढ़ेगी।
केंद्रों पर बांटे मास्क, सैनिटाइजर
शहर के मूल्यांकन केन्द्रों पर भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने परीक्षकों और कर्मचारियों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित किया। इस दौरान 2500 सैनिटाइजर, 5000 मास्क व 2500 हैंड ग्लब्स बांटे गए। इस दौरान अनिल श्रीवास्तव, मधुकर चित्रांश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें