फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2022: कब जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, पूर्वांचल के परीक्षार्थी यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

Wed, 15 Jun 2022 12:23 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ी कोई भी घोषणा यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर की जाएगी। इसके अलावा अमर उजाला भी आपको सभी अपडेट सबसे जल्दी देगा। 
विज्ञापन
UP Board Result 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल (10वीं) और  इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा परिणाम के लेकर इंतजार खत्म होने जा रहा है। यूपी बोर्ड आज परीक्षा परिणाम जारी करने की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ी कोई भी घोषणा यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर की जाएगी। इसके अलावा अमर उजाला भी आपको सभी अपडेट सबसे जल्दी देगा।

विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी होने से पहले की तैयारियां विद्यालयों में शुरू हो गई है। वाराणसी, आजमगढ़, जौनपुर, बलिया समेत पूर्वांचल के लाखों छात्र बेसब्री से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इधर, बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लेकर सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों को लेकर छात्र-छात्राओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

संभावना है कि यूपी बोर्ड का रिजल्ट इसी हफ्ते जारी किया जा सकता है। ऐसे में विद्यालयों में परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं की क्लासवार सूची तैयारी कराई जा रही है। परिणाम की घोषणा के साथ ही मेरिट लिस्ट और टॉपर्स के नामों का भी ऐलान किया जाएगा।

विज्ञापन

वाराणसी जिले में 131 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से शुरू हुई थी। 2021 की यूपी बोर्ड परीक्षा में वाराणसी जिले में 97 फीसदी से अधिक विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की थी। इस वर्ष वाराणसी जिले में 131 केंद्रों पर कुल 93997 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें 47121 छात्र जबकि 46876 छात्राओं ने परीक्षा दी थी।  

24 मार्च से 18 अप्रैल तक परीक्षा कराने के बाद 23 अप्रैल तक तीन केंद्रों पर कापियों की जांच कराई गई। मई के पहले सप्ताह में कॉपियों का मूल्यांकन पूरा होने के बाद से ही छात्र-छात्रा अब परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। 

 ग्रीवांस सेल का गठन 

विद्यालयों में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट में परीक्षा देने वाले छात्रों की सूची तैयार कराई जा रही है। माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी में भी परिणाम के बाद मार्कशीट समेत परीक्षा परिणाम संबंधी अन्य कागजातों को तैयार करने के लिए औपचारिकताएं पूरी कराने की दिशा में कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन

हर साल की तरह इस बार भी अंकपत्र, प्रमाण पत्र की गड़बड़ी दूर करने के लिए ग्रीवांस सेल का गठन भी किया जाना है। यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ी कोई भी घोषणा यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर की जाएगी। इसके अलावा अमर उजाला भी आपको सभी अपडेट सबसे पहले देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें