फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बाबा विश्वनाथ के धाम में टेका मत्था, बोले- यूपी विकास की राह पर

Fri, 14 Apr 2023 08:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शुक्रवार को काशी के कोतवाल और बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेका। बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन कर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। 
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शुक्रवार को काशी के कोतवाल और बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेका। बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन कर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। दर्शन के बाद उन्होंने धाम की भव्यता भी निहारी। उन्होंने कहा कि श्रीकाशी विश्वनाथ धाम देश ही नहीं दुनिया भर के श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुका है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को इतना भव्य और दिव्य रूप देने का काम किया है। कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश तेजी से विकास की राह पर अग्रसर है। मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें रुद्राक्ष की माला और अंगवस्त्र भेंट किया गया। इसके बाद महाना संकटमोचन मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने पवन पुत्र हनुमान के दर्शन किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें