फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: कल वाराणसी आ रहे पीएम मोदी का होगा भव्य स्वागत, अमित शाह ने कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई

Thu, 03 Mar 2022 02:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार अभियान के अंतिम दो दिन वाराणसी में ही प्रवास करेंगे। इस दौरान उनके वाराणसी के आठों विधानसभा में कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
वाराणसी में पीएम मोदी का रोड शो (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय काशी प्रवास से पहले गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को वाराणसी पहुंचे और संगठन पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्ययोजना बनाएं कि पीएम के रोड शो के बाद प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में भाजपामय माहौल हो जाए।

विज्ञापन


इसके लिए कार्यकर्ताओं के बीच पीएम के रोड शो की फोटो और वीडियो ज्यादा ज्यादा शेयर की जाए। बूथ स्तर तक बने व्हाट्सग्रुप तक रोड शो की पूरी जानकारी साझा की जाए। गृहमंत्री अमित शाह ने वाराणसी के प्रमुख पदाधिकारियों से चर्चा के दौरान कहा कि प्रचार थमने के बाद कार्यकर्ताओं का उत्साह बना रहे।

ऐसा करें स्वागत, पूरे देश में जाए संदेश 
इसके लिए जरूरी है कि उनसे नियमित संवाद रखा जाए। इसके साथ ही मतदान के दिन की जिम्मेदारी भी सौंप दी जाए और उसकी निगरानी व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही ऐसी व्यवस्था हो कि विधानसभाओं में फीडबैक टीम गठित हो और कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहे।

विज्ञापन

गृहमंत्री ने बताया कि मतदान के दिन सुबह पांच बजे कार्यकर्ताओं को फोन किया जाएगा और उन्हें उठने के बाद छह बजे उनकी लोकेशन ली जाएगी। उन्होंने कहा, इससे पहले पीएम के दो दिन के काशी प्रवास में कार्यकर्ता उनका स्वागत ऐसा करें कि पूरे देश में संदेश जाए। इसके लिए रूट के हिसाब से कार्यकर्ताओं की टोली बना ली जाए, जो व्यवस्था बनाएं।

रास्ते भर गुलाब की पंखुड़ियों से होगा पीएम का स्वागत

गुलाबबाग स्थित पार्टी कार्यालय पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेगा रोड शो की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न हुई। भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री जब-जब बनारस आते हैं, तब-तब काशीवासी उनका भव्य स्वागत करते हैं। 

उन्होंने तैयारियों की समीक्षा के दौरान सभी को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने की हिदायत दी। महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने तैयारियों की पूरी जानकारी दी। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि रोड शो के कार्यक्रम का संयोजक काशी क्षेत्र के महामंत्री अशोक चौरसिया को बनाया गया है।

हर बूथ के लोग पीएम की जनसभा में पहुंचेंगे

खजूरी में होने वाली पीएम मोदी की जनसभा की तैयारियों के लिए जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने सभी मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक की और कहा कि ग्रामसभाओं में घर-घर संपर्क कर लोगों को आमंत्रित करने के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ टोलियां बनाकर जाएं। उन्होंने बताया कि वाराणसी जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में हर बूथ से लोगों को आमंत्रण भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

कल राहुल और प्रियंका करेंगे जनसभा को संबोधित

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी(फाइल) - फोटो : पीटीआई
विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को कैंट विधानसभा के रामनगर में पीएन इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद शाम को अमरा अखरी से चितईपुर तक रोड शो करेंगी। चार मार्च को राहुल और प्रियंका गांधी पिंडरा विधानसभा के फूलपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें