फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: काशी में अखिलेश का तंज, बोले- भाजपा के सभी मंत्रियों के कटेंगे टिकट

Tue, 03 Nov 2026 08:12 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

वाराणसी पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में काशी समेत उत्तर प्रदेश के भाजपा मंत्रियों के टिकट कटेंगे। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार वाराणसी को क्योटो नहीं बना पाई। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में काशी समेत उत्तर प्रदेश के भाजपा मंत्रियों के टिकट कटेंगे। उन्होंने संकेत दिया कि इस बार भाजपा अपने सभी मंत्रियों को चुनाव मैदान में नहीं उतारेगी। मंगलवार को राजेंद्र विहार कॉलोनी में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार वाराणसी को क्योटो नहीं बना पाई। उन्होंने अंबेडकर प्रतिमाओं को तोड़े जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि 151 प्रतिमाएं तोड़ी गईं, लेकिन इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी करने वालों के आश्रम को गिराने की मांग भी की।

मोहन यादव को दी बुलडोजर किराये पर लेने की सलाह
अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर भी टिप्पणी की। उन्होंने सलाह दी कि यदि कार्रवाई करनी है तो उत्तर प्रदेश से बुलडोजर किराये पर ले लें। इस दौरान उन्होंने प्रतिमाएं तोड़े जाने और धार्मिक भावनाओं से जुड़े मामलों में कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव में जीत को बताया दोहरा आशीर्वाद
वाराणसी में एमएलसी चुनाव में जीत के बाद पहली बार पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि दोनों सीटों पर मिली जीत बाबा का दोहरा आशीर्वाद है। उनके आगमन को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह रहा।

एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
अखिलेश यादव मंगलवार को लखनऊ से विमान से वाराणसी के लिए रवाना हुए। प्रोटोकॉल में बदलाव के बाद उन्होंने दोपहर करीब 12:50 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से उड़ान भरी। उनका विमान दोपहर करीब 1:20 बजे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर पहुंचा।

उनकी अगवानी और स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और समर्थक जुटे थे। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें