फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Accident: वाराणसी में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मची चीख-पुकार; एक युवक की मौत

Fri, 27 Mar 2026 06:00 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: मां शीतला धाम से दर्शन-पूजन कर घर को लाैट रहे दर्जनों श्रद्धालु हादसे का शिकार हो गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की आवाज सुनते ही ग्रामीण लोगों को बचाने के लिए जुट गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली को निकालने की कवायद करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Road Accident in Varanasi: वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दर्जनों श्रद्धालु घायल हो गए। सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर मिर्जापुर स्थित अदलपुर की मां शीतला धाम से दर्शन कर लौट रहे थे।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लालपुर से तख्खू के बउली जाने वाले मार्ग पर एक तीव्र मोड़ के पास ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और ट्रॉली समेत गड्ढे में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।

पुलिस ने की कार्रवाई

बचाव कार्य में जुटे लोग। - फोटो : संवाद
हादसे में झारखंड के रांची जिले के बेंदी (थाना लातेहार) निवासी 23 वर्षीय रिंकू लोहारा की मौत हो गई। वह अर्जुनपुर (कपसेठी) स्थित एक ईंट-भट्ठे पर काम करता था और रामनवमी के अवसर पर अपने परिजनों के साथ दर्शन करने गया था। हादसे में वीरेंद्र कुमार ओरांव (33), विनोद (35), मंगल (35), उनकी पत्नी मंजू (30), बेटी प्रियांशु (7), संदीप (29), रिंकी (20), शीला (19), रेशमी (16), शिवोध (45), ब्रह्मदेव (48), प्रदीप (32) और बल्ली (28) समेत कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

परिजनों में कोहराम

सूचना पर मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय और उपनिरीक्षक मधुसूदन त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को वाराणसी के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।

हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। रिंकू तीन बहनों का इकलौता भाई था और परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत से मां सीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, रिंकू की तीन वर्षीय बच्ची के सिर से पिता का साया उठ गया, जिससे पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें