फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MGKVP: काशी विद्यापीठ में 15 कोर्स के टॉपर्स को अब दो-दो स्वर्ण पदक, विद्यापरिषद की बैठक हुआ फैसला

Fri, 27 Mar 2026 04:43 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में अब 15 कोर्स के टॉपर्स को दो-दो स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में अब 15 कोर्स के विद्यार्थियों को एक की जगह दो स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। ये वो कोर्स हैं जिनमें सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थियों को किसी व्यक्ति विशेष के नाम पर एक पदक दिया जाता था। अब उस पदक के साथ एक पदक विवि की ओर से भी दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को हुई विद्यापरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके अलावा इसी सत्र से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर भी कोर्स शुरू होंगे।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई अहम फैसले हुए। कुलपति ने बताया कि विवि में 15 पाठ्यक्रम ऐसे हैं जिनमें व्यक्ति विशेष के नाम पर स्वर्ण पदक दिए जाते हैं। उनमें अब दो स्वर्ण पदक (एक व्यक्ति विशेष के नाम पर और एक पदक विश्वविद्यालय) देगा। साथ ही गणित विभाग के सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थियों को डॉ. बटुक प्रसाद सिंह स्मृति स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें; लहरतारा गैस कांड: बहन की शादी के लिए रिश्ता तलाश रहे थे दोनों भाई, नए घर से शादी की थी योजना
विज्ञापन


बैठक में सत्र 2026-27 से स्किल डेवलपमेंट कोर्स के रूप में इंट्रोडक्शन टू बेसिक्स ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कोर्स शुरू करने का निर्णय हुआ। बैठक में कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय सहित विवि के सभी निदेशक, संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

विज्ञापन

तीन डिप्लोमा कोर्स, स्किल डेवलपमेंट कोर्स भी शुरू होंगे

विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 में डिप्लोमा इन जर्मन लैंग्वेज, डिप्लोमा इन स्पेनिश लैंग्वेज, डिप्लोमा इन स्पोकन इंग्लिश कोर्स भी चलाया जाएगा। कुलपति ने बताया कि स्नातक में स्किल डेवलपमेंट कोर्स के तहत प्रथम सेमेस्टर में मोबाइल जर्नलिज्म, द्वितीय सेमेस्टर में कंटेट राइटिंग फॉर वेब एंड ब्लॉग्स, तृतीय सेमेस्टर में स्क्रिप्ट राइटिंग के प्रश्न पत्र भी शुरू करने का निर्णय हुआ। इस साल से ही स्नातक में को-करिकुलर पाठ्यक्रम के तहत गृह विज्ञान विभाग में प्राथमिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (प्रथम सेमेस्टर), दर्शन शास्त्र विभाग में मानवीय मूल्य एवं पर्यावरण अध्ययन (द्वितीय सेमेस्टर), शारीरिक शिक्षा एवं योग विभाग में शारीरिक शिक्षा एवं योग की कक्षाएं संचालित होंगी।

विश्वविद्यालय में बनी प्रोत्साहन कमेटी
विद्यापरिषद की बैठक में शिक्षकों, कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए प्रोत्साहन कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया है। इसमें मिजोरम विवि के पूर्व कुलपति प्रो. एएन राय को अध्यक्ष बनाया गया है। बीएचयू भौतिक विभाग के प्रो. अजय त्यागी, काशी विद्यापीठ वाणिज्य एवं प्रबंधशास्त्र संकाय के अध्यक्ष प्रो. सुधीर कुमार शुक्ल, कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, सहायक कुलसचिव अरिंदम श्रीवास्तव सदस्य होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें