हुकूलगंज क्षेत्र में सरकारी शिलापट्ट के तोड़े जाने से जनता में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत भी की है। बताया जा रहा है कि जनवरी की पहली तारीख को मनबढ़ों ने इसे तोड़ दिया था।
नगर निगम के वॉर्ड नंबर 11 में मनबढ़ों का बड़ा कारनामा सामने आया है। दुर्गा मंदिर के पीछे जलकल विभाग और नगर निगम की ओर से कराए गए मिनी नलकूप का निर्माण कार्य कराया गया था। इस कार्य के लिए सरकारी शिलापट्ट भी लगाया गया था जिसे बीते पहली जनवरी की रात को तोड़ दिया गया।
विज्ञापन
इस बाबत स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्गा माता मंदिर के सामने न्यू ईयर की रात कुछ मनबढ़ इकट्ठा हुए थे। दारू-शराब की पार्टी भी चली, इसके बाद उन लोगों ने सरकारी शिलापट्ट को तोड़ दिया फिर हो-हल्ला करते हुए गली में भाग गए।
बता दें कि यह शिलापट्ट वर्तमान पार्षद बृजेश चंद श्रीवास्तव ने तत्कालीन महापौर मृदुला जायसवाल के सौजन्य से लगवाया था, जिसका खर्च सरकारी मद से जाता है। यह कार्य 14वें वित्त के अंतगर्त करवाया गया था। इसकी शिकायत की गई है और जनता में आक्रोश व्याप्त है।