उधर क्रांति फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से गुरुवार को उन्नाव दुष्कर्म कांडके विरोध में बीएचयू गेट पर प्रदर्शन किया गया। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. राहुल सिंह के नेतृत्व में सदस्यों ने दुष्कर्म के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के पुतले को लटकाकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान प्रेमशीला पटेल, नगीना, मधु भारती, सोमा सिंह, बेचन कश्यप, विनोद, राकेश, आरके उपाध्याय आदि मौजूद रहे।