फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unlock Guidelines: सीएम ने लिया संज्ञान तो व्यापारियों का बन गया काम, वाराणसी प्रशासन ने जारी की नई गाइडलाइन

Sun, 23 Aug 2020 11:00 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के बाज़ार व बैंकों की समय सीमा बढ़ाने को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश जैन का प्रयास रंग लाया। शनिवार की रात व्यापारी राकेश जैन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हुई वार्ता के बाद रविवार को डीएम कौशलराज शर्मा ने दुकानों का समय सुबह 9 से शाम 6 बजे कर दिया। वहीं, बैंकों की समय सीमा भी अब 2 बजे से बढ़ाकर शाम 4 बजे तक कर दी गई है। 

विज्ञापन


दरअसल, शहर की दुकानों की समयावधि बढ़ाने को लेकर व्यापारियों ने कई बार जिलाधिकारी को पत्र देकर मांग की। नगर में जागरूकता अभियान और विरोध प्रदर्शन तक किया गया लेकिन डीएम ने समय सीमा बढ़ाने के बजाय सुबह में 2 घंटे की कटौती करके सुबह 11 बजे शाम 6 बजे दुकानों का समय निर्धारित कर दिया। जबकि व्यापारी सुबह 10 से रात 8 बजे तक करने की मांग कर रहे थे। 

व्यापारियों की हर समस्याओं को गंभीरता से सुना जा रहा है। व्यापारियों के अनुरोध पर ही दुकानों के समय में बदलाव किया जा रहा है। किसी को कोई परेशानी हो तो बैठक के जरिए अपनी समस्या रख सकता है।

विज्ञापन

कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें