फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: छेड़खानी के तीन दिन बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, एसपी के संज्ञान लेने पर हुई कार्रवाई

Sun, 23 Aug 2020 09:37 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवती से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि लिखित शिकायत दिए जाने के तीन दिन बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। अंत में पीड़िता के परिजनों ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई, तब जाकर शिकायत दर्ज हुई।   

विज्ञापन


दरअसल, गुरुवार को भोर में दो बहनें एक साथ शौच के लिए घर से बाहर निकलीं। इस दौरान एक युवती आगे निकल गई, तभी पहले से ताक लगाए आरोपी ने पीछे चल रही लड़की का मुंह दबा लिया और उसे खेत में ले जाने लगा। जब दूसरी युुवती ने पीछे देखा, तो बहन को बचाने के लिए दौड़ पड़ी। तब तक आरोपी ने हमला कर दिया और दांत से काट लिया। 

इसी बीच, चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़े, लेकिन खुद को घिरा जान आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। बाद में दोनो बहनें किसी तरह घर पहुंचीं और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन बांसडीह कोतवाली पहुंचे और घटना के संबंध में लिखित तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने बेहद लापरवाह रुख अपनाया और तीन दिन तक शिकायत नहीं दर्ज की। कार्रवाई नहीं होने पर परिजनों ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। 

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें