रोहनिया। राजातालाब से अखरी की तरफ जा रहे बाइक सवार तीन लोगों को मोहनसराय के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। वहीं, वाहन चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने घायलों को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर भेजवाया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि घायलों में एक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान सुनील पटेल निवासी रमना लंका के रूप में हुई है। अन्य दो घायलों की पहचान की जा रही है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में आसपास लगे सीसी कैमरों को खंगाला जा रहा है। संवाद