फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पिंडरा पहुंची मनरेगा बचाओ यात्रा, मजदूरों को किया संगठित

विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा में किए गए बदलावों और नए कानून के विरोध में निकाली जा रही गांधीवादी युवाओं की मनरेगा बचाओ यात्रा रविवार को पिंडरा क्षेत्र में पहुंची। यात्रा पुआरीकलां से शुरू होकर अहरक, पश्चिमपुर, दल्लीपुर, मंगारी बाजार, गुलजारगंज, जगदीशपुर,परसहनी, बसनी होते हुए बेलवां पहुंची, जहां विभिन्न समुदायों के मजदूरों के साथ बैठकें की गईं। जगदीशपुर में आयोजित बैठक में प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता जीन ड्रेज ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों के लिए आय की सुरक्षा का महत्वपूर्ण साधन रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि मजदूर हितों के प्रतिकूल बदलाव हुए तो इसका असर गरीब, दलित, भूमिहीन और महिला श्रमिकों पर पड़ेगा तथा ग्रामीण पलायन बढ़ सकता है। यात्रा में मृत्युंजय मौर्या, सतीश साहनी, रामधीरज, राहुल राजभर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें