फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में युवक ने अनूठे ढंग से छपवाया शादी का कार्ड, हर तरफ हो रही चर्चा

Sat, 21 Apr 2018 02:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
शादी कार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनारस में एक युवक ने अपनी शादी का कार्ड बेहद अनूठे ढंग से छपवाया है। जिसको लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। शादी के कार्ड पर पीएम मोदी हैं, उनकी पार्टी का सिंबल कमल है और साथ ही ‘सबका साथ सबका विकास’ का नारा भी।
विज्ञापन


यही नहीं कार्ड में दो लाइन का कोटेशन भी है, ‘काशी में भोले शंकर का त्रिशूल, देश में कमल का फूल’। बनारस के रहने वाले आत्म प्रकाश और प्रिया रघुवंशी ने अपनी शादी का निमंत्रण पत्र अलग अंदाज में ही छपवाया है।

एक मई को होने जा रही इस शादी के कार्ड पर कमल के फूल पर दूल्हा और दुलहन की फोटो भी छपवाई गई है। इस अनूठे कार्ड को छपवाने की पहल विशाल भारत संस्थान के संस्थापक डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने की है। आत्म प्रकाश भी इसी संस्था से जुड़े हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि अपनी शादी के कार्ड के जरिये वो लोगों तक पीएम की योजनाओं को पहुंचाना चाहते हैं। ये कार्ड न सिर्फ एक पार्टी की विचारधारा से जुड़ा है बल्कि सर्वधर्म संभाव का भी संदेश देता है क्योंकि इसमें चारो प्रमुख धर्मों के चिह्न को जगह दी गई है।

आत्म प्रकाश बीएचयू के विधि स्नातक के छात्र है, वहीं प्रिया बीएचयू से ही पत्रकारिता की पढ़ाई कर रही हैं। शादी में आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार, पातालपुरी मठ के महंत बालक दास, महंत शंभू देवाचार्य सहित कई लोग शिरकत करेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें