उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बीरभानपुर मोहन सराय स्थित मंदिर में एक शख्स ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ कराई। मंदिर में विधि- विधान से शादी संपन्न कराई गई। इतना ही नहीं मंदिर की ओर से शादी का प्रमाणपत्र भी जारी किया गया। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, मिर्जापुर के अहिरौरा निवासी अरविंद कुमार पटेल और चंदौली के दुल्हीपुर की रीना देवी की शादी 25 वर्ष पहले भारतीय संस्कृति और परंपरा के अनुसार हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं, जिनमें बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है और बेटा 18 वर्ष का है। कुछ समय से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी, जिसके चलते रीना चंदौली के हमीदपुर में किराए के मकान में रह रही थी।
मौके पर जुटे लोग व पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
शादी की विधि कराते पुजारी
- फोटो : अमर उजाला
मामले की जानकारी जब पुलिस को मिली तो दोनों पक्षों को चौकी ले जाया गया। वहां दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी और वाराणसी के मंदिर में शादी कराने का निर्णय लिया गया। मंदिर में अरविंद और सियाराम के परिजनों की मौजूदगी में पंडित ने मंत्रोच्चार के साथ शादी संपन्न कराई। दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और सिंदूर दान की रस्म पूरी की।
प्रेमी जोड़े को ऑटो से ले जाया गया
- फोटो : अमर उजाला
उधर, रीना का कहना है कि वह 20 साल से सियाराम को जानती है। वहीं सियाराम ने कहा कि रीना के मकान में ही दुकान खोली थी। तभी से उनके घर आना-जाना था। रीना के पति अरविंद ने कहा कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। इसलिए दोनों की शादी करा दी।