फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस कांड: स्मृति ईरानी ने कांग्रेसियों से भेंट में ली चूड़ियां, काला झंडा दिखाने पर 9 को जेल

Sat, 03 Oct 2020 06:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सपा महिला कार्यकर्ताओं का विरोध-प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को वाराणसी एयरपोर्ट पहुंची। इसके बाद वह सर्किट हाउस गईं। इस दौरान उन्हें सपा महिला कार्यकर्ताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध झेलना पड़ा। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें चूड़ियां भेंट कीं। सर्किट हाउस के बाहर सपा महिला मोर्चा की पूजा यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने प्रदेश में जगह-जगह बेटियों के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन


कार्यकर्ता अंदर जाकर मंत्री से मिलना चाह रही थीं लेकिन पुलिस उन्हें अंदर जाने से रोकती रही। इसके बाद उन्हें मनाने के लिए भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव बाहर आए। काफी देर तक विधायक ने महिला कार्यकर्ताओं को मनाने की कोशिश की, लेकिन महिलाओं का विरोध-प्रदर्शन जारी रहा।

इसी बीच स्मृति ईरानी सर्किट हाउस से बाहर कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए आईं और कार्यकर्ताओं को अंदर लेकर चली गईं। सर्किट हाउस में उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से बातचीत की।

विज्ञापन

इस दौरान एक महिला कार्यकर्ता ने बातचीत में कह दिया कि वाराणसी की जनता ने पीएम मोदी को लालच में जिता दिया। इस पर स्मृति ईरानी ने दो टूक जवाब दिया और कहा कि काशी का दुनिया में अलग गौरव है। ऐसे में यहां की जनता को लालची कहा जाना ठीक नहीं है।

इसके अलावा सर्किट हाउस के बाहर ही कांग्रेस कार्यकर्ता भी प्रदर्शन कर रहे थे और हाथ मे चूड़ी भेंट करना चाहते थे। स्मृति ईरानी ने कार की खिड़की का शीशा खोलकर चूड़ी तो ले ली। इस पर उन्होंने कहा कि जब भाई लोग चूड़ी लेकर आएं तो मुझे लेना चाहिए। स्मृति ईरानी द्वारा सपा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत को लेकर तरह-तरह की चर्चा होती रही।

हाथरस की घटना पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को युवा कांग्रेस के विरोध का सामना करना पडा। शनिवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री को काला झंडा दिखाया और केंद्र व प्रदेश सरकार के लिए चूडियां भी भेजीं। इस दौरान पुलिस ने नौ कार्यकर्ताओं को विरोध और नारेबाजी के आरोप में जेल भेज दिया।

शनिवार को केंद्रीय मंत्री शाहंशाहपुर स्थित सब्जी अनुसंधान केंद्र के लिए कमिश्नरी सभागार से निकलीं। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सरिता पटेल व हरीश मिश्रा के नेतत्व में केंद्रीय मंत्री का कमिश्नरी मुख्य द्वार पर विरोध किया। इसके बाद जैसे ही केंद्रीय मंत्री का काफिला आगे बढ़ा तो युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उनकी गाड़ी के सामने आकर उन्हें काले झंडे दिखाने लगे।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने हाथरस की घटना के विरोध में स्मृति ईरानी के जरिए केंद्र व प्रदेश के लिए चूड़ियां भी भेजीं। इस दौरान कई कार्यकर्ता तो उनकी गाड़ी के आगे ही लेट गए। इस दौरान मौजूद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने युवा कांग्रेस के नौ कार्यकर्ताओं को जेल भेज दिया।

इसमें मयंक चौबे, मनीष चौबे,ऋषभ पांडेय, प्रिंस राय, दिलीप सोनकर, रोहित चौरसिया, किशन यादव, विश्वनाथ कुंवर, कुंवर यादव शामिल हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष विश्वनाथ कुंवर, महानगर अध्यक्ष मयंक चौबे, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष ऋषभ पांडेय व सरिता ने कहा कि हाथरस की घटना पर स्मृति ईरानी ने चुप्पी साध रखी है।

उन्होंने कांग्रेस की सरकार में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद चूडिय़ां पूर्व प्रधानमंत्री को भेजी थीं। इसलिए आज हमने उनकी केंद्र व प्रदेश सरकार की नाकामियों पर उन्हें चूड़ी दी है, क्योंकि हम सब ये समझते थे कि वो एक महिला हैं और महिला का दर्द समझती हैं लेकिन उन्होंने भी इस मुद्दे पर मौन साध रखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें