रक्षा मंत्री ने मां गंगा को किया प्रणाम
- फोटो : अमर उजाला
अंतिम संस्कार होने के बाद परिवार के साथ सिंधिया घाट पहुंचे। गंगा जल अपने ऊपर छिड़ककर मां गंगा को प्रणाम किया। घाट पर काशीनाथ सिंह के बड़े बेटे अरुण सिंह, रक्षामंत्री के छोटे पुत्र नीरज सिंह, भतीजे जयप्रकाश सिंह के अलावा भांजे और रिश्तेदार मौजूद रहे।
अंत्येष्टि कार्यक्रम में राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, मिर्जापुर विधायक रत्नाकर मिश्रा, चंदौली विधायक सुशील सिंह, एमएलसी अशोक धवन, भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, प्रदेश मंत्री शंकर गिरि, सुशील सिंह, पार्षद संतोष शर्मा आदि शामिल रहे। घाट पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।