फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी, BJP नेताओं संग की चर्चा

Sun, 06 Nov 2022 12:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल ने रविवार सुबह बाबा विश्वनाथ दरबार में हाजिरी लगाई। बाबा की मंगला आरती में शामिल होने के बाद उन्होंने काशी अन्य मंदिरों में मत्था टेका। 
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ के दरबार में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल ने रविवार सुबह बाबा विश्वनाथ दरबार के साथ ही कालभैरव मंदिर और माता अन्नपूर्णा के दरबार में हाजिरी लगाई। विधि-विधान से पूजा कर मंगलकामना की। काशी विश्वनाथ की मंगला आरती में शामिल होने के बाद केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने अन्य मंदिरों में शीश नवाया। ॉ

विज्ञापन


दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने काशी की प्रसिद्ध कचौड़ी और गुड़ की जलेबी का स्वाद चखा। नदेसर स्थित मिंट हाउस पर प्रदेश मीडिया सह प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के कार्यालय पर जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों संग विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु, विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी, भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने वाराणसी के विकास पर लिखी पुस्तक 'मेरी काशी' भेंट की। प्रहलाद पटेल ने कहा कि गांव, गरीब और किसानों की चिंता करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्पना है कि देश के कोने-कोने तक लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को भेंट की गई वाराणसी के विकास पर लिखी पुस्तक 'मेरी काशी' - फोटो : अमर उजाला
इस दिशा में लगातार प्रगति हो रही है। राहुल मेहता ने काशी के पर्यटन से सम्बन्धित कैलेंडर प्रह्लाद पटेल को भेंट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें