फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने लोगों से किया संवाद, कहा- 70 सालों में नहीं हुए कामों को पीएम मोदी एक साल में करके दिखाया

Wed, 24 Jun 2020 10:16 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
नरेद्र सिंह तोमर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आज पूरा विश्व कोरोना से त्रस्त है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण देश में सही समय पर लाॅकडाउन लगाया गया। यही कारण है कि अन्य देशों की तुलना में हम कोरोना को काबू कर पाने सफल रहे है। उक्त बातें बुधवार को भाजपा की दूसरी वर्चुअल रैली में पीएम मोदी के गढ़ में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने संबोधित करते हुए कहीं। 

विज्ञापन


दरअसल, उत्तर प्रदेश में भाजपा की वर्चुअल रैलियों की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की थी। उस रैली से सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी भाजपा कार्यालय से जुड़े थे। इसमें पश्चिमी यूपी के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया गया था।

अब पूर्वांचल को साधने के लिए आज संवाद करते हुए केंद्रीय मंत्री ने सीएम योगी की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी  आदित्यनाथ ने कोरोना संकट काल में पूरे देश के सामने सफलता का माडल स्थापित किया है। केंद्र की योजनाओं को लागू करने में भी उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर है। 
विज्ञापन

 

रैली को सुनते भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

दूसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री ने एतिहासिक फैसले किए

केंद्र की मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले एक वर्ष में जो कार्य किए वो सत्तर वर्षो में नहीं हुए। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 एवं 35ए की समाप्ति, नागरिकता संशोधन कानून को लागू करना, तीन तलाक से मुस्लिम महिलाओ को आजादी एवं हिंदुओं के आस्था के प्रतीक अयोध्या में भगवान रामचंद्र के जन्म स्थान पर भव्य राममंदिर बनवाने का मार्ग प्रशस्त किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में वन रेंक वन पैंशन को लागू किया वहीं अपने दूसरे कार्यकाल में चीफ आफ डिफेंस बनाया। पहले कार्यकाल में जहां आधार भूत सुविधाओं जैसे आवास,बिजली,शौचालय, स्वास्थ्य पर ध्यान दिया गया, वही दूसरे कार्यकाल में सभी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की बड़ी योजना पर कार्य शुरू किया। गंगा की शुद्धिकरण एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुएं कानपुर के सीसामऊ नाले को बंद किया गया। 

किसान की तकदीर बदली पीएम मोदी ने

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि किसान सम्मान योजना में 75 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है। किसान अपनी उपज को देशभर में कही भी बेच सकता है। फार्मिंग एग्रीमेंट के तहत बोआई से पहले ही फसल का मूल्य तय करना होगा। प्रकृतिक आपदा में प्रोसेसर को किसान को मूल्य देना पड़ेगा।

किसान की तकदीर और तस्वीर बदलने का कार्य प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। बुंदेलखंड क्षेत्र को जैविक केंद्र के रुप में स्थापित किया जा रहा है। गांव आत्मनिर्भर बनेगा तभी प्रदेश आत्मनिर्भर बनेगा और जब उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर बनेगा तभी भारत आत्मनिर्भर बनेगा। रैली के समापन पर सभी ने आत्मनिर्भर भारत के पथ पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। 
 
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

कोरोना से जंग में यूपी ने दिखाया देश को रास्ता

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने स्वागत भाषण में कहा कि युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद से अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले  नरेंद्र सिंह तोमर ने संगठनात्मक कार्य कुशलता से मध्य प्रदेश में पार्टी का परचम लहराया है। कृषि मंत्री के पद पर रहते हुए किसानों की आय दोगुना करने के लिए अच्छे एवं ठोस कदम उठाएं हैं। भारत के आत्मनिर्भर बनने का संकल्प तभी पूरा होगा जब देश के 130 करोड़ लोग साथ मिलकर कदम बढांएगें। 

शक्तिशाली नेतृत्व ने दिया चीन को जवाब

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना की चुनौती से निपटने का कार्य और सीमा पर चीन व पाकिस्तान की हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने का काम शक्तिशाली नेता नरेंद्र मोदी एवं भारतीय सेना ने किया। भारतीय जनता पार्टी का मतलब सेवा है। ये हमारे लिए गौरव की बात है कि हमें सेवा करने का अवसर मिला है। 

बनारस में रैली को सुनने के लिए नाव, अड़ी सहित अन्य जगहों पर व्यवस्था की गई थी। काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के साथ कार्यकर्ताओं ने जनसंवाद रैली में भाग लिया। सोशल डिस्टेसिंग के साथ मिंट हाउस पर लोगों ने सोशल मीडिया पर सुना। इसके अलावा शहर में 10 इवेंट्स प्वाइंट बनाए गए थे, जहां से विभिन्न वर्ग, समाज व समुदाय के लोग समूह में रैली से जुड़े। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें