वाराणसी एयरपोर्ट पर धमेंद्र प्रधान
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान दिल्ली से एयर इंडिया के विमान से पहुंचे। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने गैस के दाम में हुए बढ़ोतरी को लेकर कहा कि सर्दी के कारण घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बढ़े हैं। जैसे-जैसे मौसम बदलेगा दाम कम हो जाएंगे।
यह अंतरराष्ट्रीय मामला है कि जैसे-जैसे सर्दी कम होगी गैस का दाम भी घटेगा, अभी डिमांड ज्यादा है। वहीं डीजल पेट्रोल के मूल्य वृद्धि पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। पत्रकारों से बातचीत के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गए। पेट्रोलियम मंत्री काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के बाद निर्माणाधीन कॉरिडोर का निरीक्षण भी किया।
दरअसल, पेट्रोलियम मंत्री दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर हैं। इस दौरान वह काशी कोतवाल बाबा काल भैरव की पूजा-अर्चना करने के अतिरिक्त मीरजापुर मांं विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन करने जाएंगे। रात्रि विश्राम वह बनारस रेल इंजन कारखाना के गेस्ट हाउस में करेंगे। शनिवार को रविदास जयंती के आयोजन में भी शामिल होने के लिए सीर गोवर्धन भी जाएंगे।