फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राजकीय बालिका गृह और बाल गृह का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बुधवार की शाम राजकीय बालिका गृह एवं राजकीय बाल गृह बालक का निरीक्षण किया। उन्होंने बालिका गृह में आवासित बालिकाओं से बात कर उनकी समस्याओं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। बालिकाओं ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

मंत्री ने बालिकाओं की ओर से तैयार की गई विभिन्न हस्तनिर्मित कलाकृतियां देखीं।उन्होंने कई बालिकाओं से उनके यहां आवासित होने के कारणों और उनके परिजनों की खोज के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। इसके बाद मनोरंजन कक्ष, रसोई, शयनकक्ष समेत अन्य कमरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। इसके बाद अन्नपूर्णा देवी परिसर स्थित राजकीय बाल गृह बालक पहुंचीं। यहां केंद्रीय मंत्री ने बच्चों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि राज्य सरकार आवासित बच्चों की देखभाल पर पूरा ध्यान दे रही है। केंद्र सरकार भी समय-समय पर संस्थाओं की निगरानी करती रहेगी। इस दौरान संस्था के अधीक्षक अशोक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें