फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में अज्ञात हमलावरों ने ग्राम प्रधान को मारी गोली, हालत गंभीर

Thu, 09 Apr 2020 09:42 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के कैलावर पुलिस चौकी अंतर्गत महरौड़ा गांव में अज्ञात हमलावरों ने बृहस्पतिवार की देर शाम लगभग 8 बजे ग्राम प्रधान मनोज यादव (35) को गोली मार दी। गोली ग्राम प्रधान के पीठ और पेट में लगी है। घटना के बाद बाइक सवार हमलावर मौके से भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महरौड़ा गांव के शंकर यादव के दो बेटे है। बड़े बेटे संतोष यादव और दूसरे नंबर पर मनोज है। मनोज ग्राम प्रधान हैं। गुरुवार की शाम प्रधान मनोज यादव  अपने गांव के चौराहे पर लोेगों को लॉक डाउन के संबंध में बता रहे थे।

इस बीच अज्ञात हमलावरों ने लक्ष्य कर ग्राम प्रधान को गोली मार दी, जो ग्रामप्रधान के कमर जाकर लग गई। आनन-फानन में वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें