फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमत जयंती पर्व पर सात समंदर पार से पंडित जसराज ने पवनसुत के दरबार में पेश की स्वरांजलि

Thu, 09 Apr 2020 12:46 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पंडित जसराज - फोटो : Twitter
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच बुधवार को हनुमत जयंती पर प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित जसराज ने सात समंदर पार अमेरिका से ही फेसबुक लाइव के माध्यम से संकटमोचन स्थित पवनसुत के दरबार में स्वरांजलि अर्पित की। उन्होंने सबसे पहले राग हंसध्वनि में पवन पुत्र हनुमान लला तुम.. से शुरुआत की और इसके बाद अपने प्रसिद्ध प्रस्तुतियों से भावविभोर कर दिया। 

विज्ञापन


पंडित जसराज ने लाइव आते ही सभी को हनुमत जयंती की बधाई दी और संकटमोचन से विश्व में छाए संकट को दूर करने की कामना की। विश्व प्रसिद्ध संकटमोचन संगीत समारोह में भी पंडित जसराज इसी तरह प्रस्तुति देंगे। इस बार 12 से 17 अप्रैल तक छह दिवसीय आयोजन की भी डिजिटल प्रस्तुति होगी।

इससे पहले संकटमोचन मंदिर सहित शहर के अन्य मंदिरों में हनुमान जयंती सादगी पूर्वक मनाई गई। लॉकडाउन के चलते आम श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए नहीं पहुंच सके। हर वर्ष चितईपुर से संकमोचन मंदिर तक निकलने वाली हनुमत ध्वजा यात्रा भी इस बार स्थगित रही। संकटमोचन मंदिर में महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र की मौजूदगी में सुबह छह बजे से आठ बजे तक विशेष पूजन-अर्चन हुआ। बैठकी की झांकी भी सजी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें