फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विश्वविद्यालयों में सामान्य पदों पर भी नियुक्तियों को हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना काल में केंद्रीय विश्वविद्यालयों में सामान्य पदों (शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक) पर होने वाली नियुक्तियों को लेकर शिक्षा मंत्रालय ने अपनी हरी झंडी दे दी है। इसके पहले 25 अगस्त को जारी आदेश में मंत्रालय ने केवल कोविड 19 की व्यवस्था से जुड़ी नियुक्तियों को करने का आदेश जारी किया था। अब इस आदेश के बाद बीएचयू में कला, विज्ञान संकाय सहित अन्य संकायों में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में कोई रुकावट नहीं आएगी।
विज्ञापन

बीएचयू समेत देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में इन दिनों शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है और इसके लिए विज्ञापन भी निकाले जा चुके हैं। बीएचयू के कुछ विभागों में तो आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग भी चल रही है। शिक्षा मंत्रालय ने पिछले दिनों केवल कोविड-19 से जुड़ी नियुक्तियों में डाक्टर, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन आदि की नियुक्तियां करने का आदेश जारी किया था और सामान्य पदों पर फिलहाल रोक लगाई थी। दो सितंबर को शिक्षा मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी बीके सिंह ने सभी केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपतियों को भेजे पत्र में बताया है कि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों द्वारा इस दिशा में भेजे गए पत्रों पर विचार करने के बाद यह निर्णय लिया गया है।
अहम बात यह है कि इसके लिए भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरतने और सभी अभ्यर्थियों की योग्यता को लेकर विशेष ध्यान देने और समान अवसर देने की बात कही है। इस बार जिस तरह से शिक्षा मंत्रालय ने नियुक्तियों को लेकर पारदर्शिता और समान अवसर की बात कही है, उससे यह माना जा रहा है कि नियुक्तियों पर नियमों को लेकर पिछले दिनों जो शिकायत हुई थी, उसके बाद ही यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें