फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में स्कूलों में फीस माफी का उठा मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल में स्कूलों की फीस माफी को लेकर आवाज उठने लगी है। वाराणसी पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एके सिंह ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में स्कूलों में बंदी के दौरान फीस माफ करने की मांग की है। उधर दी सेंट्रल बार एसोसिएशन और दी बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महामंत्री ने भी इसका समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वाराणसी पैरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया है कि सभी शिक्षण संस्थान 6 महीने से बंद चल रहे हैं और बच्चे घर से ही पढ़ाई कर रहे हैं। कुछ विद्यालय ऑनलाइन पढ़ाई भी करवा रहे हैं लेकिन उसका लाभ सभी बच्चों को नहीं मिल पा रहा है। ऐसे समय में जब सभी कारखाने, कार्यालय बंद हैं। अभिभावक परिवार का खर्च भी वहन नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में बच्चों की फीस कैसे जमा करें। स्कूलों की ओर से ऐसे में बच्चों की पूरी फीस लेने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि बंदी के दौरान स्कूलों का फीस माफ कर अभिभावकों को राहत दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें