फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट के सामने अंडरपास

Sun, 27 Dec 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
 कैंट रेलवे स्टेशन के सामने रेल यात्रियों के सड़क पार करने की समस्या जल्द सुलझेगी। रेलवे स्टेशन पर शनिवार को आयोजित लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक रवींद्र जायसवाल की पहल पर रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने भरोसा दिलाया कि यहां अंडर पास बनाने में रेलवे अपनी तरफ से पूरा सहयोग करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने महापौर से भी आग्रह किया कि नगर निगम आगे बढ़कर पहल करे और जल्द से जल्द इस योजना को अंतिम रूप दिया जाए। रेल राज्यमंत्री ने इस मौके पर काशी को छह योजनाओं की सौगात दी। दो योजनाओं का शिलान्यास किया जबकि चार योजनाओं का लोकार्पण किया।


कैंट रेलवे स्टेशन के सामने ट्रैफिक के जबरदस्त दबाव के चलते सड़क पार करना यात्रियों के लिए आसान नहीं होता। अनियंत्रित ट्रैफिक के बीच हमेशा जोखिम बनी रहती है। आए दिन वाहनों की टक्कर से यात्री घायल हो जाते हैं। इतना ही नहीं, यात्रियों की आवाजाही के चलते यहां अक्सर जाम भी लगता रहता है। ट्रैफिक को बेहतर बनाने और यात्रियों के सड़क पार करने में सहूलियत के लिए यहां लंबे समय से यहां अंडर पास बनाने की मांग की जा रही है लेकिन अब तक कोई ठोस पहल सामने नहीं आई।
विज्ञापन



रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम के दौरान विधायक रवींद्र जायसवाल ने रेल राज्यमंत्री के समक्ष यह मसला उठाया। बताया कि स्टेशन के सामने अगर अंडर पास बन जाए तो बड़ी समस्या से निजात मिल जाएगी। उन्होंने यह प्रस्ताव भी रखा कि अगर रेलवे अपने सीमा क्षेत्र में होने वाले कार्यों का खर्च वहन कर ले तो नगर निगम के क्षेत्र में होने वाले कार्यों का खर्च वह अपनी विधायक निधि से उठाएंगे।

 रेल राज्य मंत्री ने विधायक के इस प्रस्ताव की सराहना की। साथ ही, महापौर राम गोपाल मोहले से आग्रह किया कि नगर निगम आगे बढ़कर पहल करे। रेलवे इस कार्य में हर संभव मदद करेगा। प्राथमिकता के तौर पर यह कार्य कराया जाएगा ताकि यात्रियों की दिक्कतों का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें