फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आजमगढ़ आएंगे सीएम, डिप्टी सीएम और वन मंत्री

Thu, 25 May 2017 01:00 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को आजमगढ़ आएंगे। गोरखपुर से चल कर उनका हेलीकाप्टर दोपहर 12 बजे पुलिस लाइन में लैंड करेगा । 12.10 बजे वे नेहरू हाल में संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। 12.40 बजे सीएम स्थलीय निरीक्षण के लिए निकल जाएंगे तथा पूर्वाह्न 2.30 बजे से पुलिस लाइन सभागार में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन


जिसमें मंडल के मंत्री, सांसद और विधायक भी शामिल होंगे। सायं 4.45 बजे वे हेलीकाप्टर से गोरखपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। सीएम के आगमन के पूर्व ही उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हेलीकाप्टर से पूर्वाह्न 11.30 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे।

जहां वह 12 बजे से 4.45 बजे तक मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में शामिल होंगे और शाम पांच बजे हेलीकाप्टर से लखनऊ रवाना हो जाएंगे। वहीं, वनमंत्री दारा सिंह चौहान भी 11.30 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे। हेलीपैड पर वह मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे। शाम छह बजे वह अंबेडकर नगर के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें