फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: भीषण गर्मी में 4.30 घंटे गुल रही बिजली, पानी के लिए भी तरस गए पांच कॉलोनियों के लोग

Tue, 28 Apr 2026 04:51 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले के करौंदी में अंडरग्राउंड केबल कट गया, जिससे पांच कॉलोनियों में 4.30 घंटे बिजली गुल रही। इस दौरान लंबे समय तक बिजली नहीं आने की वजह से लोगों को पानी का संकट भी झेलना पड़ा। 
विज्ञापन
अंडरग्राउंड केबल कटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बढ़ते तापमान के बीच सोमवार को करौंदी में अंडरग्राउंड केबल कट गया। दोपहर करीब 2.30 बजे केबल कटने की वजह से पांच कॉलोनियों में करीब 200 से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई। स्थिति यह रही कि बिजली निगम को आपूर्ति बहाल करने में 4.30 घंटे लग गए। शाम करीब 7 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


शहर के कंदवा इलाके में नगर निगम की ओर से सड़क की खोदाई कराई जा रही है। सोमवार को दोपहर करीब 2.30 बजे यहां महामनापुरी कॉलोनी के पास जेसीबी से जिस समय खोदाई चल रही थी, उसी समय केबल कट गया। बिजली निगम को सूचना मिली तो अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

देखा कि 11 केवी महामनापुरी फीडर के तहत 33/11 केवी करौंदी का केबल महामनापुरी गेट के पास कट गया। इस वजह से दोपहर करीब 2.30 बजे से करौंदी के कुछ इलाकों के साथ ही विवेकानंद, विवेकनगर, विश्वनाथ पुरी, महामनापुरी कॉलोनी की सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन


केबल कटने की जानकारी उपभोक्ताओं को तब हुई, जब उन्होंने उपकेंद्र पर फोन किया। लंबे समय तक बिजली नहीं आने की वजह से लोगों को पानी का संकट भी झेलना पड़ा। इस बारे में एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि शाम 7 बजे तार को जोड़कर आपूर्ति बहाल की गई।

विज्ञापन

कॉलोनियों में आती-जाती रही बिजली

सोमवार को शहर के कई इलाकों में बिजली की आवाजाही जारी रही। शिवराजनगर सिंधी कॉलोनी, रानीपुर, गोकुलनगर कॉलोनी, गणेश बाग कॉलोनी में दोपहर तक बिजली की ट्रिपिंग होती रही। शाम 7 बजे ककरमत्ता और शिवराजनगर कॉलोनी में एक ही फेज की बिजली रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उपकेंद्रों पर फोन कर लोग ट्रिपिंग और कटौती की जानकारी लेते रहे, जहां से तार व ट्रांसफॉर्मर के हीट होने की सूचना मिली।

ट्रांसफॉर्मर देर से लगने पर जेई से मांगा स्पष्टीकरण
मंडुवाडीह इलाके में ब्रिज के पास रविवार को ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद उसे 12 घंटे बाद बदले जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एक दिन पहले शनिवार की देर रात से ट्रिपिंग होती रही, जबकि रविवार सुबह 6 बजे 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जल गया। लोगों ने उपकेंद्र को सूचना दी, लेकिन दूसरा ट्रांसफॉर्मर लगाने में 12 घंटे का समय लग गया। इस बारे में अधिशासी अभियंता कुलदीप कुमार ने बताया कि संबंधित जेई बृजेश कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया है कि ट्रांसफॉर्मर बदलने में इतना समय क्यों लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें