फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : मिशन शक्ति के तहत ‘सजा कराओ अभियान’ में वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस यूपी में अव्वल  

Sun, 26 Jun 2022 01:34 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पाक्सो एक्ट से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण में 25 मार्च से 20 जून के बीच शासन की समीक्षा में कमिश्नरेट पुलिस पहले स्थान पर आया।  पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के अनुसार वाराणसी कमिश्नरेट में कुल 49 पाक्सो एक्ट के प्रकरण आए, जिनमें से 39 प्रकरणों में न्यायालय के जरिए अभियुक्तों को सजा कराई गई।
विज्ञापन
आईपीएस ए. सतीश गणेश - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी मिशन शक्ति के तहत ‘सजा कराओ अभियान’ में कमिश्नरेट पुलिस को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। पाक्सो एक्ट से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण में 25 मार्च से 20 जून के बीच शासन की समीक्षा में कमिश्नरेट पुलिस पहले स्थान पर आया। जबकि बरेली दूसरे पायदान पर है।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के अनुसार वाराणसी कमिश्नरेट में कुल 49 पाक्सो एक्ट के प्रकरण आए, जिनमें से 39 प्रकरणों में न्यायालय के जरिए अभियुक्तों को सजा कराई गई। सजा कराये जाने का प्रतिशत 80 हैं।  कम समय में कमिश्नरेट पुलिस ने प्रभावी पैरवी करते हुए दोषियों को न्यायालय से सजा दिलाई।

वहीं, दूसरा स्थान बरेली ने प्राप्त किया, जिनका सजा कराने का प्रतिशत 39 है।  पुलिस आयुक्त के अनुसार महिला अपराधों में कमी आई है और पाक्सो एक्ट में प्रभावी कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर निरंतर कराई जा रही है। यह कमिश्नरेट के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अथक प्रयास से ही संभव हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेताया कि संभल जाएं, ऐसे अपराधी, जो महिलाओं और  युवतियों के आबरू से खिलवाड़ करने की कोशिश करते हैं। कमिश्नरेट पुलिस की नजर से उनका बच पाना मुश्किल है। ऐसी प्रभावी कार्रवाई होगी कि कानून के हाथ से उनका निकल पाना मुश्किल। यानी अदालत से सजा तय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें