फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: सड़क हादसे में मामा की मौत, भांजे की हालत नाजुक; अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

Fri, 23 Oct 2026 11:32 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र में नधिरा-बखरिहवां मार्ग पर निमहवा पहरी के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से मामा की मौत हो गई, जबकि भांजा घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। 
विज्ञापन
धानू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा-बखरिहवां मार्ग पर निमहवा पहरी के पास वृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने 21 वर्षीय धानू को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके 18 वर्षीय भांजे राहुल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नधिरा के सवाकुंड निवासी विनोद कुमार का पुत्र धानू अपने भांजे राहुल पुत्र गोला निवासी अंजानी को बाइक से छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान नधिरा-बखरिहवां मार्ग पर निमहवा पहरी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें; यूपी: अनिल राजभर ने एमएलसी चुनाव में जीत का किया दावा, बोले- भाजपा के दोनों उम्मीदवार पहुंचेंगे विधान परिषद
विज्ञापन


घटना के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस की पीआरवी को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां धानू की मौत हो गई, जबकि राहुल की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना नधिरा निवासी राजाराम और सुजीत कुमार ने दी। टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें