फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत: हाईवे जाम, शौच कर साइकिल से घर लौट रहे दोनों; वाहनों की लगी लंबी कतार

Mon, 14 Sep 2026 09:41 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

जिले के लालगंज के बामी गांव में सोमवार सुबह नदी की ओर से साइकिल से घर लौट रहे चाचा-भतीजे को पेट्रोल पंप के सामने अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में शिवनाथ और प्रियांशु की मौके पर मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-135 जाम कर दिया। पुलिस ने एक तरफ आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन
मिर्जापुर में हादसे के बाद चक्काजाम करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। नदी की ओर से शौच कर साइकिल से घर लौट रहे दोनों को पेट्रोल पंप के सामने अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साइकिल सवार दोनों सड़क पर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-135 की दोनों पटरियों पर जाम लगा दिया। इससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित रहा।

विज्ञापन




बामी गांव निवासी शिवनाथ (50) और उनका भतीजा प्रियांशु (13) सोमवार सुबह एक ही साइकिल से नदी की ओर शौच के लिए गए थे। वहां से दोनों साइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। चाचा-भतीजे की मौत से गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-135 की दोनों पटरियों पर वाहनों का आवागमन रोक दिया। देखते ही देखते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

जाम की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया। काफी समझाने के बाद एक तरफ का रास्ता खुलवाया गया, जिसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू कराया गया। पुलिस ने हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें