दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। चाचा-भतीजे की मौत से गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-135 की दोनों पटरियों पर वाहनों का आवागमन रोक दिया। देखते ही देखते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
जाम की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया। काफी समझाने के बाद एक तरफ का रास्ता खुलवाया गया, जिसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू कराया गया। पुलिस ने हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।