फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चाचा व ममेरे जीजा ने 13 साल की मासूम को किया गर्भवती, अल्ट्रासाउंड के बाद सच्चाई आई सामने; ऐसे किया कांड

Sat, 18 Oct 2025 09:26 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के रामनगर थाने में मां की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया। पीड़िता का बयान दर्ज करने के साथ ही उसका मेडिकल कराया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
रामनगर थाना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: चाचा व ममेरे जीजा द्वारा रिश्ते को तार-तार करने का मामला सामने आया है। दोनों ने मिलकर 13 साल की मासूम को गर्भवती कर दिया। किशोरी के पेट में दर्द होने पर मां जब उसे लेकर अस्पताल पहुंची तो सच्चाई जान उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटी ने रो-रो कर पुरी बात परिजनों को बताई।

विज्ञापन


पिता बेटी को लेकर थाना पहुंचे तो पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी।

13 वर्षीय नाबालिक किशोरी अपने पिता व मां के साथ नगर में रहती है। पिता काम से अक्सर बाहर रहते थे। अलीनगर निवासी उसके ममेरे जीजा का घर आना-जाना लगा रहता था। इसी बीच उसने किशोरी को तरह-तरह के प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी को धमका कर उसने यह कृत्य कई बार किया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। 

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

पांच महीने बीतने पर अन्य रिश्तेदारों को शक हुआ तो किशोरी की जांच कराई गई तो वह गर्भवती निकली। किशोरी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले चाचा ने भी उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया था।

पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर ममेरे जीजा व चाचा के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों को रामनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत, थानाध्यक्ष दुर्गा सिंह ने कहा कि दोनों आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर गुरुवार को केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें