डीएम रविंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने थाना बरदह क्षेत्र के ग्राम ठेकमा में पटाखा बाजार स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अग्निशमन प्रबंध, यातायात नियंत्रण और जनसुरक्षा से संबंधित सभी आवश्यक बिंदुओं की समीक्षा की। इसके साथ ही दुकानदारों और संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा उपायों और दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि त्योहार पर पटाखों की बिक्री एवं उपयोग शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में हो। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।