फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: काशी में बिना सूचना हो रही साढ़े चार घंटे तक की बिजली कटौती, भीषण गर्मी में बिलबिलाए लोग

Sat, 18 May 2024 10:45 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Power Cut in Varanasi : वाराणसी में बिना सूचना के बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। उमस भरी गर्मी में साढ़े चार घंटे तक बिजली कटौती से उपभोक्ता गर्मी से बेहाल रहे। अधिकारियों का कहना है कि जर्जर तार बदलने के लिए शट डाउन लिया गया था। 
विज्ञापन
Power Cut - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिना पूर्व सूचना के बिजली विभाग पांच से छह घंटे तक की कटौती कर रहा है। शुक्रवार को नगवां उपकेंद्र से संबंधित कृष्णा नगर में सुबह 12:30 से शाम 5 बजे तक साढ़े चार घंटे बिजली कटौती की गई।

विज्ञापन


विभाग की ओर से इसकी पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। एसडीओ सुनील सिंह ने बताया कि कृष्णा नगर में जर्जर तार बदलने के लिए शट डाउन लिया गया था। विभागीय कटौती के बाद लोकल फॉकी वजह ने उमस भरी गर्मी में उपभोक्ताओं की मुसीबत बढ़ा दी है। शंकर नगर निवासी विद्या कुमार ने बताया कि दिन में कम से कम चार बार आधे-आधे घंटे की और रात में एक से डेढ़ घंटे की कटौती की जा रही है।

रश्मि नगर निवासी ने रमेश सोनकर ने बताया कि रात में फॉल्ट होने पर बिजली पूरी रात गुल हो रही है। क्षेत्र में गुरुवार देर रात साढ़े तीन बजे पोल पर एबीसी केबल जल गया। शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग के कर्मचारी समस्या का समाधान करने नहीं पहुंचे। सुबह करीब छह बजे लाइन मैन पहुंचा और कनेक्शन ठीक कर आपूर्ति बहाल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें