फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमराव जान की याद में खोली जाए संगीत एकेडमी 

Tue, 27 Dec 2016 02:16 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
Umrao Jaan - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेजोड़ थिरकन से देश-दुनिया को मुरीद बनाने वाली मशहूर नृत्यांगना उमराव जान को सोमवार की दोपहर काशी में याद किया गया। मौका था उनकी 79वीं बरसी का। दरगाह-ए-फातमान में उनकी कब्रगाह पर पुष्पवर्षा की गई। शमा रोशन कर उनके नृत्य का बखान किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर उनका मकबरा बनाने और उनके नाम पर संगीत एकेडमी खोलने की आवाज उठाई गई। उमराव जान ने अपना अंतिम समय बनारस में ही गुजारा था। 26 दिसंबर, 1937 में इसी शहर में अंतिम सांस ली थी। 


नृत्यांगना उमराव जान की कब्र पर दोपहर करीब दो बजे दरगाह-ए-फातमान में चाहने वालों ने फूल चढ़ाए। डर्बीशायर क्लब के अध्यक्ष शकील अहमद जादूगर ने बताया कि उनके सधे अंदाज और भावों, इशारों का कोई जोड़ नहीं था।
विज्ञापन


अपनी अदाकारी से उन्होंने उस दौर के नवाबों, रजवाड़ों से लेकर आम जनमानस तक पर गहरी छाप छोड़ी थी। उमराव जान पर बनी दो फिल्मों पर भी उन्होंने रोशनी डाली।

इस मौके पर हैदर मौलाई, प्रमोद वर्मा, चिंतित बनारसी, आफाक हैदर, जौहर सेठ, डॉ. ए मोगिस, अफसर अली, साजिद जान मोहम्मद, विक्की यादव, मंजर आलम, नजमूल हसन समेत तमाम लोग शामिल थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें