फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी का विकास मॉडल देखने आज आएंगे उज्जैन के नगर आयुक्त, इस वजह से बढ़ा आकर्षण 

Fri, 22 Jan 2021 12:10 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण कार्य की जानकारी लेते सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

काशी का विकास मॉडल देखने के लिए शुक्रवार को उज्जैन के नगर आयुक्त क्षितिज सिंघल आएंगे। दरअसल, यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास की चर्चा पूरे देश में हो रही है। हाल ही में आंध्र प्रदेश के प्रमुख सचिव ने दौरा किया था।

विज्ञापन


जबकि अब उज्जैन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी/ नगर आयुक्त क्षितिज सिंघल यूपी का विकास मॉडल देखने आ रहे हैं। नवंबर 2020 में आंध्र प्रदेश के प्रमुख सचिव ने काशी में कचरा प्रबंधन देखने के लिए आए थे। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के अनुसार इस बार मध्य प्रदेश के उज्जैन से नगर आयुक्त काशी आ रहे है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी स्मार्ट सिटी का मॉडल देश के दूसरे राज्यों के लिए नजीर साबित हो रहा है। उज्जैन के नगर आयुक्त यहां पर कई योजनाओं को देखेंगे। इसमें काशी की दशश्वमेध वार्ड की संकरी गलियों में हुए विकास कार्यों  एवं भारत और जापान के दोस्ती की मिसाल  रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर भी देखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें