सिग्नस अस्पताल में हुआ सफल ऑपरेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी के भेलूपुर स्थित उजाला सिग्नस हॉस्पिटल में 101 वर्षीय बुजुर्ग के हार्निया का सफल आपरेशन हुआ। भदोही के जंगीगंज निवासी महेंद्र प्रताप सिंह दस साल से हार्निया से पीड़ित थे। चिकित्सकों को दिखाया, लेकिन उम्र अधिक होने और हार्निया के साथ-साथ हृदय रोग होने के कारण कोई भी ऑपरेशन के लिए तैयार नहीं हुआ।
ऐसे में दर्द बढ़ता जा रहा था। परिजन उन्हें 24 जनवरी को उजाला सिग्नस हॉस्पिटल लेकर आए, यहां जांच के बाद 25 जनवरी को सर्जन डॉ. विनीता श्रीवास्तव ने एनेस्थेसिस्ट डॉ. प्रियरंजन की मदद से महेंद्र का सफल ऑपरेशन किया, अब वे ठीक हैं।
हॉस्पिटल में उनके साथ मौजूद विभा सिंह ने बताया कि इस उम्र में कोई ऑपरेशन के लिए तैयार नहीं था, लेकिन अब वह पूरी तरह फिट हैं।