फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी की नई पहल, रैगिंग रोकने के लिए लगाए जाएंगे इस तरह के चार पोस्टर

Mon, 25 Jun 2018 01:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालयों-कॉलेजों में रैगिंग पर अंकुश लगाने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने नई पहल की है। नए सत्र से शिक्षण संस्थानों में चार-चार विशेष पोस्टर लगवाए जाएंगे, ताकि छात्र-छात्राओं को रैगिंग को लेकर नियम-कानून के बारे में प्रवेश के समय जानकारी मिल सके।
विज्ञापन


चार अलग-अलग पोस्टर में अहम जानकारियां दी गई हैं। एक में रैगिंग में होने वाली कार्रवाई की तस्वीर, दूसरे में इसके दंड, तीसरे में इससे भविष्य खराब होने को दर्शाया गया है जबकि चौथे में रैगिंग रोकने के बाद कैंपस में शांति का माहौल दिखाया गया है।

शिक्षण संस्थानों में रैगिंग रोकने के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर और कार्रवाई की चेतावनी सहित अन्य जानकारियां समय-समय पर देेने के बावजूद घटनाएं हो रही हैं। इस अपराध पर कारगर अंकुश लगाने के लिए यूजीसी के सचिव प्रो. रजनीश जैन ने सभी विश्वविद्यालयों को चार-चार पोस्टर भेजे हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय-महाविद्यालयों से अपेक्षा की गई है कि इन्हें परिसर के हॉस्टल, कैंटीन, मेस, संकाय, सार्वजनिक स्थानों पर लगाया जाए। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 29 जून से बीएचयू में जुलाई के पहले सप्ताह से काउंसलिंग शुरू होने के साथ ही नया शिक्षा सत्र शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

पोस्टर में क्या है खास


बीएचयू कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने कहा कि यूजीसी की यह पहल सराहनीय है। उपयुक्त स्थानों पर पोस्टर लगाने के लिए एंटी रैगिंग सेल की मदद ली जाएगी।

पोस्टर में ये है खास
पहला पोस्टर: रैगिंग करने की सोचो मत। इसमें निलंबन, निष्कासन, ब्लैक लिस्ट, कैरियर खत्म होने की बात कही गई है।
दूसरा पोस्टर: इसमें रैगिंग करते पकड़े जाने पर सजा देने का दृश्य दिखाया गया है। 
तीसरा पोस्टर: इसमें दिखाया गया है कि किस तरह से भविष्य बरबाद हो जाता है। 
चौथा पोस्टर: रैगिंग न करने के लिए जागरूक करने और परिसर में खुशहाली की तस्वीर है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें