फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी चेयरमैन और बीएचयू वीसी को रुद्राक्ष गेट पर रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय शिक्षा समागम में शामिल होने पहुंचे यूजीसी के चेयरमैन प्रो. एम जगदीश कुमार और बीएचयू के कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के गेट पर ही रोक दिया गया। समय से न पहुंचने की वजह से सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को अंदर की सीट भर जाने का हवाला देकर लौटा दिया। करीब आधे घंटे की जद्दोजहद के बाद अंदर जाने दिया गया।
विज्ञापन

दोनों लोगों ने इस दौरान अपना परिचय भी दिया और यह भी बताया कि यूजीसी और बीएचयू इस समागम के आयोजक भी हैं। इसके बाद भी उन्हें आधे घंटे तक बाहर रहना पड़ा। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र में 12:30 बजे तक अपना स्थान लेने को कहा गया था। इसके बाद भी बीएचयू वीसी, यूजीसी चेयरमैन समय से नहीं पहुंच सके।
इसके अलावा बीएचयू, काशी विद्यापीठ, संस्कृत विश्वविद्यालय सहित जौनपुर, गाजीपुर आदि जगहों से आए सैकड़ों शिक्षाविद भी हाथ में कार्ड लेकर बाहर खड़े रहे। जब सुरक्षाकर्मियों ने अंदर जाने से मना कर दिया तो वे कन्वेंशन सेंटर के बाहर धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि कई ऐसे लोग भी अंदर गए हैं जो शिक्षाविद नहीं हैं। ऐसे लोगों को रोका जाना चाहिए था।
विज्ञापन

काला बुर्का पहनकर कार्यक्रम में आईं महिलाओं को रोका
सिगरा स्टेडियम में आठ से दस की संख्या में बुर्का पहनकर पहुंची मुस्लिम महिलाओं को पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। टाटा समूह के एएसजी की महिलाएं अपना कार्ड दिखाते हुए अंदर जाने की जिद पर अड़ गईं। महिला सुरक्षा कर्मियों के समझाने के बाद बुर्का उतारकर महिलाएं कार्यक्रम स्थल पर गईं। इसी तरह काली शर्ट, गमछे वालों को भी रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें